यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जहाँ ऐसा माना जा रहा है कि मिलेगा यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है दरअसल एक सर्वे में बड़ा ख़ुलासा हुआ है जहाँ ये कहा जा रहा है कि अगर यूपी में अभी लोक सभा चुनाव हुए तो बीजेपी टारगेट से दूर दिख रही है। लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी समेत हर विपक्षी दल ने तेज कर दी है।अब बीजेपी यूपी में मिशन मोड में अपने लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। इसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाभी एक्टिव नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जल्द मोर्चा संभालने वाले हैं। लेकिन अगर सर्वे में आई रिपोर्ट को देखें तो राज्य में पार्टी को झटका लगते दिख रहा है।
इंडिया टुडे सी-वोटर मूड ऑफ नेशन सर्वे जारी किया
इंडिया टुडे सी-वोटर मूड ऑफ नेशन सर्वे ने लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सर्वे किया है। लेकिन अगर सर्वे की रिपोर्ट पर गौर करें तो यूपी में बीजेपी के लिए राहत भरी खबर जरूर है। इसके बावजूद भी पार्टी अपने टारगेट से दूर दिख रही है। इस वजह से इस बीजेपी के लिए यूपी में झटका माना जा रहा है। दरअसल, यूपी में बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए टारगेट-80 पर काम कर रही है। जबकि सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि पार्टी अपने टारगेट से अभी दूर है।
लोकसभा चुनाव को लेकर टारगेट से दूर है यूपी में बीजेपी
मूड ऑफ नेशन सर्वे की बात करें तो यूपी में बीजेपी को बड़ी जीत तो मिल रही है। लेकिन पार्टी अभी भी टारगेट से दूर है। सर्वे में बीजेपी को यूपी में 70 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि राज्य में 80 लोकसभा सीट है। इस लिहाज से देखा जाए तो ये बीजेपी के लिए बड़ी राहत भरी बात है। राहत के बाद भी पार्टी के अपने टारगेट से दूर ही नजर आ रही है। इसको समझने के लिए हम बीते लोकसभा चुनाव के परिणामों पर भी एक नजर डालते हैं।
2019 लोकसभा चुनाव में 64 सीट से जीती थी बीजेपी
2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को यूपी में 64 सीट पर जीत मिली थी। तब बीजेपी गठबंधन की सहयोगी अपना दल ने भी दो लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 80 में 80 सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने आजमगढ़ और रामपुर सीट पर जीत के अपनी राहत की सांस जरूर ली। लेकिन अब फिर एक बार पार्टी के लिए चुनौती बढ़ती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात यह होगी की इलेक्शन में मामला क्या मोड़ लेगा ।


Download Android App
Download iOS App



