समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘जिन संस्थाओं को संविधान की रक्षा करनी चाहिए उन्हें बीजेपी खोखला कर रही है।
एक तरफ चुनाव आयोग की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है तो दूसरी तरफ पुलिस मूकदर्शक बनी अपराध होते देख रही है। समय है महापरिवर्तन का’ इससे पहले अखिलेश ने लिखा था कि एक तरफ शहीदों के नाम पर बेशर्मी से वोट मांगा गया, तो दूसरी तरफ रात के अंधेरों में साजिशें रची जा रही हैं।
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अमेठी से किया नामांकन दाखिल
उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने पांच साल युवाओं, महिलाओं और किसानों की नींद उड़ाई पर अब उनकी ही नींद उड़ गई है। ऐसी घड़ी में, हम सब को सावधान रहना चाहिए क्योंकि जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




