उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार रहो गये।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी 52 वर्षीय खोखर आज सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
उन्होंनेे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर गये। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। पुलस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संजय खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।”
मुख्यमंत्री जी ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 11, 2020
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए।” गौरतलब है कि संजय खोखर तीन साल तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे और इनके ही कार्यकाल में पार्टी ने बड़ौत व बागपत विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



