भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का हृदयगति रुक जाने से 75 साल की उम्र में निधन हो गया। सत्यदेव सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी।
सत्यदेव सिंह को लखनऊ के गोमतीनगर के विश्वास खंड स्थित उनके आवास पर लगाया जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। पूर्व सांसद के निधन की खबर मिलने के बाद उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हैं। उनकी अंत्येष्टि यहां भैसाकुण्ड बैकुण्डधाम पर की जायेगी।
पूर्व सांसद 1996 में बीजेपी के टिकट पर बलरामपुर संसदीय सीट से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे। वे 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष थे और बीजेपी केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य के रूप में संगठन की सेवा कर रहे थे।
अटल बिहारी वाजपेई व नाना जी देशमुख समेत की आरएसएस समेत बड़े नेताओं के बेहद करीबी माने जाने वाले मृदु भाषी सत्यदेव सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों के सभी दलों के नेताओं को गहरा आघात पहुंचा हैं। अभी कुछ दिन पूर्व उनकी धर्मपत्नी सरोज रानी सिंह का निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



