केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता प्रियंवदा तोमर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। तोमर ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राज्य में जल्द ही पंचायत के चुनाव होने वाले हैं।
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में बीजेपी नीत सरकार कृषि कानूनों के संबंध में किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जो चार महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
तोमर ने कहा कि बीजेपी की ‘‘किसान विरोधी’’ नीति की वजह से ही उन्होंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने महिलाओं को भी नजरअंदाज किया है और उनकी आकांक्षाएं पूरी करने में भी नाकाम रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



