बीजेपी नेता की बेटे की यूपी पुलिस अफसर को धमकी, कहा-2 सेकेंड के अंदर उतरवा दूंगा टोपी

Summary :

NULL

उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो मुरादाबाद का है जहां एक बीजेपी नेता के बेटे सरेआम भीड़ के सामने एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुरादाबाद जिले में एक ब्लॉक प्रमुख पूनम देवी का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। समारोह में बीजेपी नेता राजपाल सिंह चौहान और उनके बेटे अमित सिंह चौहान मौजूद थे।

इसी बीच इंस्पेक्टर शरद मलिक को देखकर अमित चौहान अपना आपा खो बैठे और ऑन ड्यूटी इंस्पेक्टर को टोपी नीचे करवाने की धमकी दे दी। वीडियो में दिख रहा है की अमित चौहान इंस्पेक्टर से कह रहे हैं, थाने में अगर कुछ गलत होगा तो दो सेकंड में टोपी उतरवा दूंगा। मामला थाने तक पहुंच गया। अमित चौधरी के सर्मथक बड़ी संख्या में हथियार लिए थाने में भी चले आए। जनता के बीच नेता जी अधिकारी की बेइज्जती कर रहे हैं। 2 सेकेंड के अंदर टोपी उतरवाने की धमकी दे रहे हैं। बीजेपी की सरकार का धौंस दिखाया जा रहा है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team