आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Summary :

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।भाजपा प्रवक्ता के के भारद्वाज

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।

भाजपा प्रवक्ता के के भारद्वाज के अनुसार गर्ग को बुधवार को घर पर अपराह्न चार बजे दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गये । वहां से उन्हें एसएन हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनका निधन हो गया।

11 अप्रैल को अमेठी लोकसभा सीट के लिए नामांकन करेंगी स्मृति ईरानी

भाजपा प्रवक्ता के के भारद्वाज के अनुसार गर्ग पांच बार के आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक थे।

उनके शव को मदिया कटरा स्थित उनके होटल वैभव पैलेस पर रखा गया है। जहां उनके दर्शन को पार्टीजनों, परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। उनकी अंत्येष्टि ताजगंज मोक्षधाम में बुधवार रात्रि 8. 30 बजे होगी।

Desk Team