उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन सीएए के खिलाफ नहीं बल्कि यह आतंकी संगठनों की साजिश है।
उन्होंने कहा, जो चीजें हो रही हैं, वे सीएए के विरोध में नहीं हो रही हैं, इसके पीछे एक और साजिश है। सिमी और पीएफआई जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस साजिश के तहत काम कर रहे हैं, वे मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं और मुस्लिम महिलाओं को सड़कों पर बैठा रहे हैं।
मेरठ में यूनिवर्सिटी गेट पर गोलीबारी, छात्र गंभीर रूप से घायल
उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले दिनों जिस तरह से हंगामा हुआ उसको लेकर कुछ बरामदगी पुलिस ने की थी। पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया के पत्रों और उसके हैंडबिल के वितरण से साफ पता चल रहा था कि ये कई जिलों में फैले हुए हैं और छोटे-छोटे ऑफिस से ऑपरेट कर रहे हैं।’
सीएए के विरोध में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कई दिनों से धरना और प्रदर्शन चल रहा हैं। यहां पर कई दिनों से महिलाएं अपने बच्चो को लेकर धरने पर बैठी है। अन्य जगह भी सीएए के खिलाफ कई संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं और रैली आयोजित कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



