बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। रिया सेन मशहूर बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी है, लेकिन बॉलीवुड में इनका करियर ख़ास खास कामयाब नहीं हो पाया। रिया सेन की निजी जिंदगी में कई ऐसे विवाद भी रहे, जिनकी वजह से भी उनका करियर रफ़्तार नहीं पकड़ पाया।

अपने बॉलीवुड करियर में 30 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी रिया सेन ने फिल्म स्टाइल से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके खाते में ‘झंकार बीट्स’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी कुछ सफल फ़िल्में भी है पर इसका श्रेय उन्हें नहीं मिल पाया।

विवादों की वजह से रिया सेन का बॉलीवुड सफर काफी खराब हुआ। एमएमएस लीक होने से लेकर रेव पार्टी में शामिल होने जैसे किस्सों की वजह से रिया को काफी बदनामी भी झेलनी पड़ी। अपने अफेयर्स को लेकर भी रिया सेन ने खूब सुर्खियां बटोरी है।

अक्षय खन्ना, मशहूर लेखक सलमान रुश्दी और अश्मित पटेल के साथ रिया सेन का नाम जुड़ चुका है। सलमान रुश्दी और रिया सेन की उम्र में करीब 30 साल का फासला है। रिया सेन का कोई भी रिलेशनशिप ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया। रिया ने कुछ समय के लिए जॉन अब्राहम को भी डेट किया है।
.jpg)
बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा रिया सेन का नाम क्रिकेटर श्रीसंत के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार एक साथ रेस्टोरेंट और पब में स्पॉट किया गया, साथ ही रिया को कई बार स्टेडियम में श्रीसंथ के लिए चीयर करते हुए देखा गया है। दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बयान नहीं दिया और रिया से अलग होने के बाद श्रीसंत ने भुवनेश्वरी देवी से शादी कर ली।
.jpg)
साल 2005 में रिया सेन की जिंदगी में काफी उथल पुथल मची थी जब रिया और अश्मित का एक एमएमएस वायरल हो गया था। इस वीडियो में रिया और अश्मित एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे थे। हालांकि दोनों ने इस वीडियो को झूठा करार दिया था पर तब तक काफी नुक्सान हो चुका था।
.jpg)
रिया सेन अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और साल 2017 में मशहूर फोटोग्राफर शिवम तिवारी से शादी कर चुकी है। आखिरी बार रिया साल 2013 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रब्बा मैं क्या करूं’ में नजर आई थीं। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



