भाजपा विधायक ने वित्त मंत्री से की आयकर खत्म करने की मांग

Summary :

गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने वित्त मंत्री से आयकर को पूरी तरह से खत्म करने का आग्रह किया है। अग्रवाल ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि आयकर में सुधार होम्योपैथिक की दवा है। जिससे सुधार नहीं हो सकता।

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आयकर को पूरी तरह से खत्म करने का आग्रह किया है। पेशे से डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोमवार को अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि आयकर में सुधार होम्योपैथिक की दवा है। जिससे सुधार नहीं हो सकता। इसके लिए सर्जरी की जरूरत है। लोगों के मन में कालेधन को छुपाने का डर है। आयकर खत्म हो जायेगा तो लोगों के मन में यह डर खत्म हो जायेगा। लोग अपने पैसे को आराम से बैंक में जमा कर सकेंगे। 
उन्होंने वित्त मंत्री से कहा कि उनके सुझाव से वो नाराज नहीं होगी, क्योंकि यह सिर्फ उनका सुझाव है और आर्थिक मंदी से निपटने का तरीका भी। इससे उत्पादकता भी बढ़गी और लोगों के क्रय करने की ताकत भी।

Desk Team