यूपी से बीजेपी के दलित सांसदों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले के बाद अब रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से दलित सांसद छोटेलाल खरवार ने नाराजगी प्रकट की है। छोटेलाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिकायत की है। छोटेलाल खरवार की चिट्ठी में यूपी प्रशासन द्वारा उनके घर पर जबरन कब्जे और उसे जंगल की मान्यता देने की शिकायत की गई है। सांसद द्वारा यह लेटर 16 मार्च को खिला गया है।
सांसद ने कहा है कि नौगढ़ में ब्लाक प्रमुख के पद पर उनके भाई जवाहर खरवार थे लेकिन जैसे ही प्रदेश में हमारी सरकार आई तो भाजपा के लोगों ने मिलकर सपा-बसपा के साथ उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया।जिसके विरोध स्वरूप मैंने प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष, कई बार प्रभारी मंत्री, संगठन मंत्री यहां तक की चंदौली के सांसद तक अपनी गुहार लगाई।
16 मार्च को लिखे सामसद के इस पत्र में कहा गया है कि इतना ही नहीं हद तो उस समय हो गई जब इस मामले को लेकर मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच गया। मेरी बात सुनने से पहले ही मुझे मुख्यमंत्री वहां से डांटकर भगा दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक दलित आदिवासी नेता हैं। जिसके कारण उनकी यह उपेक्षा की जा रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



