इस बार 2023 नगर निकाय चुनाव का मुकाबला बड़ ही दिलचस्प दिखाई देगा, जिसमें गठबंधन प्रत्याशी इस चुनावी दंगल में पहलवानी करेंगे। उत्तर प्रदेश के शामली ने नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम के सामने मोहर लगा दी है, जिसमें शामली नगर पालिका से अरविंद संगल, कांधला नगर पालिका से नरेश सैनी के साथ कैराना नगर पालिका से सेठ पाल पर भरोसा जताया है। इस बार गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल व समाजवादी के साथ-साथ आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक ही मंच पर दिखाई दे रहे हैं जिसमें आजाद पार्टी का भी इस चुनाव में अच्छा खासा प्रभाव दिखाई देगा।

गठबंधन प्रत्याशियों के साथ ही चलेगा
जनपद शामली में जिसका भी मुकाबला रहेगा। सिर्फ बीजेपी और गठबंधन प्रत्याशियों के साथ ही चलेगा, जिसमें शामली सदर से करीब पांच प्रत्याशियों ने भाजपा से सिंबल के लिए आवेदन किया हुआ था। भाजपा ने 2007 में हारने वाले व 2012 के चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी अरविंद संगल पर इस बार फिर भरोसा जता लिया है।
प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद
वहीं दूसरी ओर कांधला नगर पालिका से भाजपा के मजबूत दावेदार नरेश सैनी जो पहले 3 बार चुनाव हार चुके है पर फिर भरोसा जताया है। कैराना में भाजपा ने नए चेहरे सेठपाल पर भरोसा जताया है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जनपद के भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए तैयारी में जुट गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



