पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ‘‘ईमानदारी की प्रतीक हैं और एक भी व्यक्ति उन पर गलत काम करने का आरोप नहीं लगा सकता। हाकिम ने यहां एक रैली में कहा कि देश के सभी मुख्यमंत्रियों में बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है और यह इस बात का उदाहरण है कि एक राज्य के शीर्ष पर होने के बावजूद कोई कैसे सादा जीवन जी सकता है।

भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों को लेकर बोला हमला
बीरभूम जिले के उसी क्षेत्र में जनसभा आयोजित की गई थी, जहां दो दिन पहले भाजपा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित की गई थी। मंत्री ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ईमानदारी की प्रतीक हैंअगर किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो यह उसकी कमी है, ममता बनर्जी की नहीं। तृणमूल कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राज्य में विपक्षी दलों ने बनर्जी के खिलाफ हमलों को तेज कर दिया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों पर तंज कसते हुए हाकिम ने कहा, ‘‘हमारी नेता ममता बनर्जी एक ऐसे घर में रहती हैं, जो आधा पक्का बना हुआ है और वह राज्य के खजाने से किसी भी भत्ते का दावा नहीं करती हैं।



Download Android App
Download iOS App



