समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के महंगाई को लेकर दिये गये बयान पर कटाक्ष करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सलाह दी है कि शासन और जनहित के लिये प्रशासन के गुर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीखने की जरूरत है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिशचन्द, श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को धरातल पर आकर जनता का सुख-दुख जानना चाहिए। करोड़ की गाडी में चलने वाले और वातानुकूलित पांच सितारा सुविधा में 24 घंटे बिताने वाले श्री यादव महंगाई बढ़ने का बचकाना बयान दे रहे हैं, जबकि पिछले 70 सालों में 2014 के बाद का समय ही ऐसा रहा है, जिसमें महंगाई नहीं बढ़ी।
उन्होने कहा कि केंद, की नरेंद मोदी की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जिसके शासन में जनता पर न तो महंगाई की मार पड़ी और न ही भ्रष्टाचार की। आंकड़ के अनुसार थोक महंगाई दर पिछले 22 महीनों के सबसे निचले स्तर 2.45 प्रतिशत रह गयी है और खुदरा महंगाई दर भी 3.05 प्रतिशत पर सिमट गयी है। सब्जियों की कीमतें भी कम हो गयी हैं। इसके साथ ही देश का निर्यात भी बढ़ी है, जो देश की अर्थव्यवस्था में गति और उद्योग, व्यापार की बढोतरी का स्पष्ट संकेत है।
जबकि यूपीए के सरकार के समय महंगाई दर 10 प्रतिशत से ऊपर थी और देश में महंगाई के कारण लोगों का जीवन दुश्वार हो गया था। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारें काम करती हैं, जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों की तरह भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, तबादला उद्योग से धन उगाही को ही काम समझती हैं और जनहित के विषयों पर केवल गाल बजाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



