उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार दोपहर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के लिए एकत्र कांग्रेस समर्थकों की भीड़ के बीच पहुंचे कुछ भाजपा समर्थकों ने ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां के डाकखाना इलाके पर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के लिए इंतजार कर रही थी।
तभी एक दुकान के चबूतरे के पास 7-7 भाजपा समर्थक हाथों में झंडा लेकर वहां पहुंचे और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू किए। नारे सुनते ही चारों तरफ खडे़ हुये कांग्रेसी नाराज हो गये और वे जवाब में जोर-जोर से ‘मोदी चोर’ के नारे लगाने लगे। मामला तूल पकडता देख सुरक्षा बलों ने बीजेपी समर्थकों को दुकान के अंदर कर दिया और कांग्रेस समर्थकों को समझा बुझा कर शांत किया।
प्रधानमंत्री राफेल और नोटबंदी पर पूरी तैयारी करके मेरे साथ बहस करें : राहुल गांधी
पुलिस फोर्स की मदद से प्रियंका का रोड शो शांति से संपन्न हुआ। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उनके काफिले में उनके साथ चलती नजर आई। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगाए। यहां रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी सीधा सहारनपुर के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका सहारनपुर पहुंच चुकी हैं। यहां चिलकाना रोड पर प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App




