भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव के आधार पर देंगी टिकट, जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवार को उतारेंगी रण में

Summary :

विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्योरोप के बीच सियासी अपने कैंडिडेट को रणभूमि में उतारने का पूरा मन बना चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल ने कई दौर की दिल्ली में मैराथन बैठक कर कैंडिडेट के विचार पर गहन मंन किया हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में १० फरवरी को पहले चरण में मतदान हैं।

विधानसभा चुनाव  में आरोप प्रत्योरोप के बीच सियासी दल अपने कैंडिडेट को रणभूमि में उतारने का पूरा मन बना चुकी हैं।  उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कई दौर की दिल्ली में मैराथन बैठक कर कैंडिडेट के नाम पर  गहन मंंथन किया हैं।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान हैं।  ऐसे में उम्मीदवार के नाम का ऐलान ना सियासी चोट दे सकता हैं सूत्रों के आधार पर भाजपा अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर चुकी है।  जिसमें कई कद्दावर नेताओं के नाम होगें।  पहली लिस्ट में भाजपा ने जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवार पर अपना भरोसा जतायाा है। भाजपा ने अतरौली से कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह,व सरधना से  पार्टी के फायरब्रांड़ नेता सगींत सिंह सोम का नाम दिया हैं।  

भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की सूची
बागपत से योगेश धामी, कोल (अलीगढ़) से अनिल पाराशर, बरौली से जयवीर सिंह, अतरौली से कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, खैर से अनूप प्रधान बाल्मीकि, एत्मादपुर से धर्मपाल सिंह, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा छावनी से डा. जीएस धर्मेश, आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बाह से रानी पक्षालिका सिंह, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा, फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल, फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा, गोवर्धन से मेघ श्याम सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, बल्देव से पूरन प्रकाश, मांट से राजेश चौधरी, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, शामली से तेजेंद्र सिंह नरवाल, मेरठ शहर से सुनील भराला, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर, कैराना से मृगांका सिंह, सरधना से संगीत सोम, थाना भवन से सुरेश राणा, बुढ़ाना से उमेश मलिक, हस्तिनापुर से दिनेश खटीक, नोएडा से राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, खतौली से विक्रम सैनी, सिवालखास से मनिंदर पाल सिंह, मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर, मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी, साहिबाबाद से सुनील कुमार शर्मा, मोदीनगर से डा. मंजू सिंह, हापुड़ से विजयपाल, शिकारपुर से अनिल शर्मा, बड़ौत से केपी मलिक, गण मुक्तेश्वर से हरेंद्र चौधरी तेवतिया, दादरी से तेजपाल सिंह नागर, मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल, पुरकाजी से प्रमोद ऊंटवाल, किठौर से सत्यवीर त्यागी।

Desk Team