बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद फजलुर्रहमान कुरैशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर गुरुवार को कड़ी आपत्ति जताई है। सहारनपुर के बसपा सांसद फजलुर्रहमान कुरैशी ने केंद्रीय मंत्री के बयान का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि देवबंद दहशतगर्दो का अड्डा नही है बल्कि यह एक शिक्षण संस्थान है।
फजलुर्रहमान कुरैशी ने गुरूवार को कहा कि दारूल उलूम देवबंद ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अंग्रेजी राज के खिलाफ फतवा भी जारी किया था। दारूल उलूम दहशतगर्दो को अड्डा नही है। यह एक नामी गिरामी शिक्षण संस्थान है।
समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक संजय गर्ग ने गिरिराज सिंह के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मौलाना महमूद हसन और मौलाना हुसैन अहमद मदनी ने देश की स्वतंत्रता के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ई लड़ी और महात्मा गांधी के नेतृत्व में काम किया।
उत्तर प्रदेश : एक्सप्रेसवे सड़क दुर्घटना पर PM मोदी ने दुख प्रकट किया
गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री करार दिया था। उन्होंने कहा कि ‘मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ”देवबंद सीएए के खिलाफ नहीं है बल्कि हमारे देश के खिलाफ है, क्योंकि अगर यह केवल सीएए के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे।”


Download Android App
Download iOS App



