बीजेपी के प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले राहुल- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि वापस ली जाए

Summary :

राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं क्योंकि वे एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।’’

एलपीजी सिलेंडर में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बीजेपी पर तंज  कसते हुए स्मृति ईरानी एवं कुछ अन्य भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कहा कि बढ़े हुए दाम वापस होने चाहिए। गांधी ने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें स्मृति और भाजपा के कुछ अन्य नेता एवं कार्यकर्ता पूर्व की संप्रग सरकार के खिलाफ एलपीजी सिलेंडर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। 
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं क्योंकि वे एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।’’ दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। 

हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है। 

राजनीतिक दलों को SC का आदेश, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

Desk Team