यूपी विधानमंडल बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में योगी सरकार 2024- 25 का बजट 5 या 6 फरवरी को सदन में पेश कर सकती है। बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी। 10 फरवरी को विधानसभा में बजट को मंजूरी दी जाएगी।
- पांच फरवरी को बजट पेश करेगी योगी सरकार
- 12 फरवरी तक चलेगा सत्र
- विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी
राजकोषीय घाटे में भारी वृद्धि का अनुमान
सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार-2.0 का दूसरा बजट खर्चों में कटौती और कमाई पर ज्यादा केंद्रित होगा। राजकोषीय घाटा और उधारी का बोझ घटाया जाएगा। इसके बावजूद राजकोषीय घाटे में भारी वृद्धि का अनुमान है। वित्त वर्ष 23-24 में राजकोषीय घाटा 174 फीसदी का अनुमान है जो नए वित्त वर्ष 24-25 में बढ़कर 186 फीसदी तक हो सकता है।
वित्त वर्ष की तुलना में आगामी वित्त वर्ष में ज्यादा होगा
बता दें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बजट में आय और खर्च का संतुलन बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी वित्त वर्ष में राज्य का स्वयं का कर राजस्व 10.8 फीसदी रहने का अनुमान है तो करेत्तर राजस्व 0.9 फीसदी रहेगा। बचत पर जोर देते हुए राजस्व बचत वर्तमान वित्त वर्ष की तुलना में आगामी वित्त वर्ष में ज्यादा होगा। इसे 2.8 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी करने का अनुमान है। वहीं राजकोषीय घाटे में कमी का लक्ष्य रखा गया है। इसे 3.24 फीसदी पर लाने का जोर रहेगा।


Download Android App
Download iOS App






