चंदा चोरी मामले में ADA की टीम ने किया आरोपी लवकुश के घर का सर्वे; चल सकता है बुलडोजर! गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी में सरकार

Summary :

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शासन और प्रशासन अब बेहद सख्त एक्शन के मूड में आ गया है। इस  मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ-साथ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम आरोपी लवकुश मिश्रा के सहादतगंज स्थित नए बन रहे मकान पर सर्वे करने पहुंची। लवकुश का मकान रडार पर जानकारी के अनुसार आरोपी लवकुश मिश्रा दो मंजिला आलीशान मकान बनवाने की जुगत में था, जो लगभग 3-4 महीने में तैयार होने वाला था। दिलचस्यप यह कि यह…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शासन और प्रशासन अब बेहद सख्त एक्शन के मूड में आ गया है। इस  मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ-साथ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम आरोपी लवकुश मिश्रा के सहादतगंज स्थित नए बन रहे मकान पर सर्वे करने पहुंची।

लवकुश का मकान रडार पर

crackdown on donation thieves
crackdown on donation thieves (source : social media)

जानकारी के अनुसार आरोपी लवकुश मिश्रा दो मंजिला आलीशान मकान बनवाने की जुगत में था, जो लगभग 3-4 महीने में तैयार होने वाला था। दिलचस्यप यह कि यह जमीन उसने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी।

जो मकान रडार पर है वह मकान भव्य था। मकान में 80 लाख के आसपास खर्च हो गया था और इस पर और खर्च होना बाकी था जिसमें लिफ्ट, मोड्यूलर किचन से लेकर 4 रूम फ्लोर बनाने की तैयारी थी।

मंदिर ट्रस्ट ने शुरुआती जांच और पुलिस छापेमारी के बाद इस गंभीर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी थी। एसआईटी की रिपोर्ट में चोरी के पुख्ता सबूत मिलने के बाद ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने 8 नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Ram Mandir theft
Ram Mandir theft (source : social media)

बता दें, यह पूरा मामला 1 जून से सामने आया जब चढ़ावे की रकम में कुछ गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर पब्लिकली बड़ा मामला बना दिया। जिसके बाद राज्य में चन्दा चोरी को लेकर जांच चली और कई लोग इस मामले में नामजद हुए।

रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने अब तक इस मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश पांडेय को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से करीब 80 लाख रुपये की बड़ी रकम बरामद की है।

बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार, रामशंकर यादव टिन्नू से 20 लाख, अविनाश शुक्ला से 20 लाख, करुणेश पाण्डेय से 18 लाख, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख, लवकुश मिश्रा से 14 लाख 32 हजार, रमाशंकर मिश्रा से 7 लाख और मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपये मिले हैं। इस बीच, पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने हाल ही में कौशलपुरी में एक नया मकान खरीदा है, जिसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर फिर से ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

ली भूसे की तलाशी

Bulldozer Action Begins Ram Mandir Donation Theft
Bulldozer Action Begins Ram Mandir Donation Theft (source : social media)

बुधवार दोपहर अयोध्या पुलिस की एक टीम रुदौली पुलिस के साथ फगौली ठकुरान स्थित लवकुश मिश्रा के पैतृक घर पहुंची। पुलिस ने लवकुश की दादी गिरिजा देवी और अन्य परिजनों से एक साल के भीतर खरीदी गई जमीनों और आय के स्रोतों के बारे में लंबी पूछताछ की।

इस तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के कोने-कोने के साथ ही परिसर में मौजूद भूसे के ढेर को भी लाठियों से खोस कर खंगाला गया। दरअसल, कुछ दिनों पहले लवकुश के ठिकाने पर उपलों के ढेर से चोरी के रुपये बरामद हुए थे, इसी शक में पुलिस ने भूसे के ढेर की भी सघन तलाशी ली।

यह भी पढ़ें – Rampur Murder Case: किसी और के साथ पत्नी की फोटो वायरल! प्रेमी डंपर ड्राइवर की हत्या के बाद आरोपी का एनकाउंटर

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।