आजम खान के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, हटाया गया अवैध कब्जा

Summary :

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की दिन-प्रति-दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच आजम खान के रिजॉर्ट को पुलिस ने आज सरकारी बुलडोज़र चला दिया है।

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की दिन-प्रति-दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच आजम खान के रिजॉर्ट को पुलिस ने आज सरकारी बुलडोज़र चला दिया है। इस रिसोर्ट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया था।  
आजम के रामपुर स्थित हमसफर रिजॉर्ट के अवैध कब्जे वाले हिस्सा को शुक्रवार को तोड़ा गया। बता दें कि सपा सांसद ने रिजॉर्ट के लिए एक हजार मीटर अवैध कब्जा किया था, जिसे दो जेसीबी और बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। 
बता दें कि आजम खान के खिलाफ पिछले तीन महीनों में पुलिस ने कई मामले दायर किए हैं। वहीं ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आजम खान पर केस दर्ज किया था। आजम खान पर आरोप था कि किसानों की जमीन को अवैध रूप से कब्ज़ा कर यूनिवर्सिटी बनाई थी। 
आजम खान पर एक महीने में जमीन कब्जाने के कई मामले दायर किए जा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ आजम खान पिछले महीने से रामपुर नहीं गए। उन्होंने बकरीद के मौके पर शहर के लोगों को भावुक पत्र लिखा था। उनका ये पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 

पहलू खान मामला : आरोपियों के बरी होने पर मायावती ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

Desk Team