बाबरी मस्जिद विध्वंस से संबंधित एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एल. के. आडवाणी की तस्वीर के साथ शेयर करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
तल्हा मन्नान और शरजील उस्मानी के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा जिला प्रभारी प्रतीक चौहान द्वारा दायर एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। अनिल समानिया, सर्कल ऑफिसर सिविल लाइंस ने कहा कि मन्नान और उस्मानी पर आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईटी एक्ट के धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक फोरम में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, एएमयू प्रॉक्टर अफीफुल्ला खान ने कहा कि मन्नान एमए एजुकेशन का छात्र है, जबकि उस्मानी यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र है।


Download Android App
Download iOS App



