उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खैरा मठ के महंत मौनी बाबा पर कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महंत के खिलाफ एक अदालत के आदेश पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने कहा, अदालत का आदेश देर से मिला, जिससे प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि महंत ‘एक करीबी रिश्तेदार’ है और पिता की मृत्यु के बाद, वह उसे पढ़ाने के लिए मठ में लाया था। वह पिछले पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
लड़की ने कहा कि न्याय के लिए पुलिस से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वह असफल रही, फिर उसने मुख्य पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया।


Download Android App
Download iOS App



