बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने देश में लगातार बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दामों पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और कहा कि केन्द्र सरकार को इन्हें कम करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ।
बसपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब तक उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में डीजल और पेट्रोल के दाम कई बार बढ़ चुके हैं, जिनकी सीधी मार गरीब एवं मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। केन्द्र सरकार इन्हें कम करने के लिए उचित कदम उठाये।
देश के पाँच राज्यों में विधान सभा आमचुनाव सम्पन्न होने के बाद अब तक उत्तर प्रदेेश सहित पूरे देश में डीजल व पेट्रोल आदि के कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिसकी सीधी मार गरीब एवं मध्यम वर्गो पर पड़ रही है। केन्द्र सरकार इसे कम करने हेतु उचित कदम ज़रूर उठाये।
— Mayawati (@Mayawati) March 31, 2022
गौरतलब है कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बृहस्पतिवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में कुल 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



