उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरों के बाद अब मार्गों के नाम बदलना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कई जिलों में सड़क मार्ग के नाम उन शहीदों के नाम पर रखने की शुरुआत की है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए है।
उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद अजय कुमार के नाम पर गाजियाबाद के मोदीनगर पतला निवाड़ी रघुनाथपुर मार्ग का नामकरण ‘शहीद अजय कुमार’ मार्ग के नाम से करने की अनुमति दें दी है। ठीक इसी तरह कानपुर देहात के विकास खण्ड सरवनखेड़ा के अंतर्गत रसूलपुर गोगोमऊ दुआरी सम्पर्क मार्ग का नामकरण ‘शहीद बड़े सिंह’ मार्ग के नाम से करने की अनुमति दी है।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए स्व. रमेश यादव वाराणसी के ग्राम मिल्कोपुर उमरहा वाया तोफापुर मार्ग का नामकरण ‘शहीद रमेश यादव’ मार्ग के नाम से करने की स्वीकृति द दी है। ऐसे ही कारगिल युद्ध में शहीद हुए नायक अशोक कुमार बाल्मिकी को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने जिला बिजनौर के फीना से चांदपुर मार्ग का नामकरण ‘शहीद नायक अशोक कुमार बाल्मिकी’ मार्ग करने की स्वीकृति दे दी है।
जौनपुर के सिद्दीकपुर मार्ग से भुकुरा होते हुए जमुहई मार्ग का नामकरण ‘शहीद सैनिक राजेश कुमार सिंह’ मार्ग होगा। त्रिपुरा में शहीद हुए बजरंगी विश्वकर्मा की याद में अम्बेडकर नगर के बरियावन से टाण्डा मार्ग का नामकरण ‘शहीद बजरंगी विश्वकर्मा’ मार्ग होगा।
शहीद शशांक कुमार सिंह की याद में गाजीपुर स्थित पारा कासिमाबाद मार्ग का नामकरण ‘शहीद शशांक कुमार सिंह’ मार्ग के नाम पर होगा। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए स्व. अवधेश यादव की स्मृति में चंदौली के ग्राम बहादुरपुर पड़ाव भूपौली मार्ग का नामकरण ‘शहीद अवधेश यादव’ मार्ग होगा।


Download Android App
Download iOS App



