मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों को ‘करारा सबक’ सिखाने के आदेश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई कर ‘करारा सबक’ सिखाया जाए।
हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा
उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।आदित्यनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद पहुंचे और सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार
इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को मकान उपलब्ध कराया जाए।मुख्यमंत्री ने इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार वाले फरियादियों को भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज रुकने नहीं दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



