कनाडाई टिक-टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया. उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर ये खबर दी है, जिसे सुनकर फैंस सदमे में हैं।
मेघा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उसके माता-पिता ने यह दुखद जानकारी साझा की और लिखा कि 24 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने लिखा, “भारी मन से हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे जीवन का प्रकाश, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर का अचानक और अप्रत्याशित रूप से 24 नवंबर, 2022 को तड़के निधन हो गया।
आत्मविश्वास से भरपूर थी मेघा
मेघा के माता-पिता ने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा “मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र युवती थी।उसे बहुत याद किया जाएगा. वह अपने प्रशंसकों से बेहद प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें।इस समय, हम मेघा के लिए आपके आशीर्वाद का अनुरोध करते हैं। आपके विचार और प्रार्थनाएं उसकी आगे की यात्रा में उसके साथ होंगी।
मौत की ख़बर से फ़ैन्स सदमे में
दुखद खबर के मिलते ही फैंस सदमे में हैं और मेघा ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर का सहारा लिया और अपनी फेवरिट टिक टॉक स्टार को श्रद्धांजलि दी। हार्ट अटैक बतायी जा रही मौत की वजह मेघा ठाकुर को 4 महीने पहले भी हार्ट अटैक आया था। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी थी. जुलाई में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उन्होंने कहा था, “मुझे घबराहट है जो तनाव में बदल गया और हार्ट अटैक आ गया। मैं इससे जूझ रही हूं। माना जा रहा है कि मेघा का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है ।
मेघा के थे 9,00,000 से अधिक फॉलोअर्स
मेघा ठाकुर मात्र 21 वर्ष की थीं और सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर काफी चर्चित थीं. टिकटॉक पर उनके 930k से अधिक फॉलोअर्स थे. मेघा ठाकुर को सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था. वह अक्सर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती थीं.


Download Android App
Download iOS App



