दक्षिण कोरियाई उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपनी परियोजनाओं में समस्याओं का सामना करने को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिन्होंने राज्य के अधिकारियों को उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया।
जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में लखनऊ में एक बैठक हुई।
विधायक ने बताया कि कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने पर्यावरण मंजूरी, बिजली आपूर्ति में बाधा, सड़क संपर्क सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं बुनियादी ढांचा विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



