उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह करीब नौ बजे से शुरू हो गया। विधान परिषद की दो सीटें खाली होने के बाद उपचुनाव की घोषणा की गई थी। सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हो गई थी। एक और सीट भाजपा सदस्य बनवारी लाल दोहरे के निधन के बाद खाली हुई थी।
बीजेपी ने मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को बनाया उम्मीदवार
सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल 2027 तक चलना था जबकि दोहरे का कार्यकाल 2028 में समाप्त होना था। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मतगणना भी सोमवार को ही की जाएगी और शाम तक नतीजे घोषित होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपचुनाव के लिए मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी ने रामजतन राजभर और रामकमल निर्मल को प्रत्याशी घोषित किया है.


Download Android App
Download iOS App



