रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी , पूजा-अर्चना की

Summary :

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आये और श्रीरामलला के दरबार में पहुंच कर दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। Highlights: रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी  सीएम ने भगवान राम का दर्शन-पूजन किया सीएम ने मंदिर परिसर में व्यवस्था की ली जानकारी इससे पहले सीएम हनुमानगढ़ी पहुंचे सरकारी बयान में कहा गया है कि इससे पहले मुख्यमंत्री साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। इसमें कहा गया है कि हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने…

CM Yogi

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आये और श्रीरामलला के दरबार में पहुंच कर दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

Highlights:

  • रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी 
  • सीएम ने भगवान राम का दर्शन-पूजन किया
  • सीएम ने मंदिर परिसर में व्यवस्था की ली जानकारी

इससे पहले सीएम हनुमानगढ़ी पहुंचे

सरकारी बयान में कहा गया है कि इससे पहले मुख्यमंत्री साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। इसमें कहा गया है कि हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।

सीएम ने मंदिर परिसर में व्यवस्था की ली जानकारी

बयान के अनुसार मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से मंदिर परिसर में व्यवस्था की जानकारी भी ली।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News