श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम-मंदिर कका निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। इस मंदिर से भावनात्मक तालुक रखने वाले उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में रामलला के दर्शन करने गए। रमलला के दर्शन करने के साथ-साथ सीएम योगी ने राम मंदिर के निर्माण कार्य को काफी समीप से देखा। साथ ही सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा की एक बैठक भी की। जहां उन्होंने इस बैठक के दौरान निर्माण कार्यों को दो चरणों में पूरा करने का निर्देश भी दिया।
निर्माण कार्यों को 2 चरणों में बांटा -सीएम योगी
रामनगरी में मुख्यमंत्री ने सरयू अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ राममंदिर के उच्चतम निर्माण के लिए एक बैठक बुलाई थी। जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की आधिकारिक समय पर ही निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने इस निर्माण कार्य को 2 चरणों में पूरा करने का आदेश फिया। जिसमें पहले चरण के अंदर शहर के भीतर का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने हिदायत दी है की पूरा निर्माण कार्य दीपोत्सव तक पूरा हो जाए। वहीँ दूसरे चरण में मंदिर के अंदर मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य 15 जनवरी 2024 तक पूरा किये जाने का आदेश दिया गया है।
सीएम योगी ने किये रामलला को फूल अर्पित
समीखा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ़-सफाई पर भी ख़ास ध्यान देने के लिए कहा है। उनके इस मीटिंग में मंडलायुक्त गौरव दयाल, एडीजी पीयूष मोर्डिया, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने मंदिर दर्शन के दौरान रामलला के प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अयोध्या नगरी में सुरक्षा भी टाइट कर दी गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



