उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करने की घोषणा की। इस योजना के तहत, सीएम योगी 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर देश के सबसे बड़े उद्यमिता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के माध्यम से हर साल 1 लाख और अगले 10 वर्षों में कुल 10 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं को बिना ब्याज और बिना गारंटी के लोन प्रदान किया जाएगा, ताकि वे खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकें। इस योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए एमएसएमई विभाग का पोर्टल msme.up.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपी युवा उद्यमी विकास अभियान
योजना के तहत चयनित आवेदक अपनी परियोजनाओं के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त करने के पात्र हैं। इस योजना की मदद से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार का लक्ष्य हर साल एक लाख युवा उद्यमी तैयार करना है। यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करेगी। पहले ऋण के सफल पुनर्भुगतान के बाद, आवेदक दूसरे ऋण का लाभ भी उठा सकते हैं जो 7.5 लाख रुपये तक है। इस योजना की मदद से उत्तर प्रदेश राज्य के लोग विभिन्न कौशल हासिल कर सकते हैं जो भविष्य में उनकी मदद करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
दो फेज में योजना लागू
विभाग ने इस योजना को दो फेज में लागू किया है। पहले फेज में लिए गए मूलधन/पैनल इंटरेस्ट को पूरी तरह वापस करने पर लाभार्थी दूसरे चरण के लिए पात्र होगा। इसके बाद वह 10 लाख तक का प्रोजेक्ट लगाने के लिए लोन ले सकेगा। 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर 50 फीसदी ब्याज अनुदान 3 सालों तक दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



