CM योगी 4 अक्टूबर लखनऊ से तेजस ट्रेन को करेंगे रवाना, पहला सफर यात्रियों के लिए होगा शानदार

Summary :

आगामी चार अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक के पहले सफर का उदघाटन यात्रियों के लिये शानदार होने जा रहा है।

आगामी चार अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक के पहले सफर का उदघाटन यात्रियों के लिये शानदार होने जा रहा है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन से इस ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। एयरलाइन की पहली उड़ान की तर्ज पर आइआरसीटीसी तेजस स्पेशल में पहला सफर करने वाले यात्रियों को भी उपहार देगा।
यात्रियों को आइआरसीटीसी लजीज व्यंजन भी खिलाएगा। इसके लिए यात्रियों से खानपान शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के उदघाटन करने की सूचना मिलते ही रेलवे हरकत में आ गया। रेलवे ने कार्यक्रम स्थल को संवारने का काम भी शुरू कर दिया। 
चार अक्टूबर को आइआरसीटीसी तेजस स्पेशल लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार फरवरी की सीट की बुकिंग कराने पर आइआरसीटीसी उनसे खानपान का शुल्क नहीं ले रहा है।

Desk Team