चुनाव आयोग द्वारा सार्वजनिक चुनावी सभा करने पर रोक लगाने के बाद से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिरों में जा रहे है। सीएम योगी आज अयोध्या जा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित मशहूर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। अयोध्या में योगी हनुमानगढ़ी के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। फिर उनका संतों से मुलाकात का कार्यक्रम है।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के चलते चुनाव आयोग ने योगी के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगाई थी। इस रोक के बाद यह उनका दूसरा निजी दौरा है। अयोध्या के बाद वह बलरामपुर जिले में स्थित शक्ति पीठ देवीपाटन भी जाएंगे। योगी का सबसे पहले मणिराम दास छावनी जाने का कार्यक्रम है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी : उमा भारती
बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास और उनके बीच यहां लगभग 45 मिनट मुलाकात होगी। यहां से योगी दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे। दिगंबर अखाड़े में योगी के दोपहर के भोजन का प्रबंध किया गया है। दोपहर का भोजन करने के बाद योगी सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। योगी आदित्यनाथ भगवान हनुमान के दर्शन के बाद सीधे विवादित स्थल पहुंचेंगे जहां रामलला की मूर्ति रखी है।
यहां पर दर्शन-पूजन के बाद वह सुग्रीव किला जाएंगे। सुग्रीव किला के बाद सरयू की पूजा करने सरयू घाट जाएंगे। यूपी के सीएम दोपहर लगभग तीन बजे तक अयोध्या में रहेंगे। उसके बाद यहां से सीधे हेलिकॉप्टर से देवीपाटन के लिए निकल जाएंगे। देवीपाटन में वह नाथ संप्रदाय के 51 शक्तिपीठों में से एक देवीपाटन मंदिर में ही उनका रात्रि विश्राम होगा।
कहा जा रहा है कि योगी का यह पूरी तरह से निजी दौरा है और उनका उद्देश्य सिर्फ मंदिरों में दर्शन करना आर संतों से मुलाकात करना है। इस दौरान कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं की जाएगी। गौरतलब है की अली-बजरंगबली वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने योगी पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान योगी न कोई सार्वजनिक चुनावी सभा, प्रचार या सोशल मीडिया पर जा सकते है। योगी के साथ साथ कोई और नेताओं पर आयोग ने प्रतिबंध लगाया है। जिसमें मायावती, आजम खान और मेनका गांधी के नाम शामिल है।


Download Android App
Download iOS App




