सीएम योगी आज करेंगे वाराणसी का दौरा, G-20 के मेहमानों के साथ होगा डिनर

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम योगी करीब दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सीएम राज्य में चल रही बीजेपी के टिफिन बैठक पर वाराणसी में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जी-20 सबमिट में आए हुए मेहमानों के साथ डिनर भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे।   सीएम योगी करीब दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेंगे।   मुख्यमंत्री यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  इस दौरान सीएम राज्य में चल रही बीजेपी  के टिफिन बैठक पर वाराणसी में हिस्सा लेंगे।  इसके अलावा जी-20 सबमिट में आए हुए मेहमानों के साथ डिनर भी करेंगे।  
बीजेपी के टिफिन पर बैठक के आयोजन में हिस्सा लेंगे सीएम योगी 
सीएम योगी रविवार को वाराणसी में बीजेपी के टिफिन पर बैठक के आयोजन में हिस्सा लेंगे।   मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैलाश मठ पर होने वाली इस बैठक का हिस्सा होंगे।  इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक होगी।  जिसमें मुख्यमंत्री विकास कार्य की प्रगति और जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।   इसमें जिले के सभी बड़े अधिकारियों के साथ राज्य के कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे।  
देर शाम वाराणसी के होटल ताज पहुंचेंगे सीएम योगी 
इसके अलावा सीएम योगी देर शाम वाराणसी के होटल ताज पहुंचेंगे, जहां जी-20 सबमिट में आए हुए मेहमानों के साथ डिनर में शामिल होंगे।  इसके बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।  वहीं सोमवार को भी सीएम वाराणसी में ही रहेंगे।  सोमवार को सीएम योगी वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।  इसके बाद काल भैरव मंदिर जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री दर्शन पूजन करेंगे।  
जी-20 सबमिट को लेकर वाराणसी को सजाया गया
गौरतलब है कि रविवार को वाराणसी में जी-20 सबमिट शुरू हो रहा है।  ये सबमिट यहां 11 से 13 जून तक होगा।  जी-20 सबमिट को लेकर पूरे शहर को सजाया गया है।  इसके अलावा काशी में मेहमानों के स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।  जी-20 सबमिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत शहनाई की धून पर किया जाएगा।  सबमिट में शामिल होने वाले मेहमान शाम में गंगा आरती में भी शामिल होंगे।  इसके बाद 12 जून को सारनाथ घूमने जाएंगे, जहां विकास को लेकर एक बैठक भी होगी।  बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश में एस जयशंकर करेंगे, जो शनिवार को ही वाराणसी पहुंच चुके हैं।  

Desk Team