Lalu Yadav : रेल मंत्री बनने के दौरान जब लालू यादव ने रचा था ये इतिहास

Summary :

जब जब रेलवे को लेकर बात होती है तब तब लालू यादव का नाम आता है। इसी तरह एक बार फिर लालू का नाम सुर्खियों में है क्योंकी उन्होंने बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण दुर्घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था।

जब जब रेलवे को लेकर बात होती है तब तब लालू यादव का नाम आता है। इसी तरह एक बार फिर लालू का नाम सुर्खियों में है क्योंकी उन्होंने बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण दुर्घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव  ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था।
रेल हादसे पर बोले थे लालू
उन्होंने केंद्र सरकार की रेलवे बजट और प्रबंधन की नीतियों की कड़ी आलोचना की थी और कहा था – इस सरकार ने रेलवे को चौपट कर दिया इनकी लापरवाही के चलते 288 लोगों की जान चली गई।
लालू ने रेलवे में लगाए थे चार चांद
कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव की ने ये सारी बातें एसे ही नहीं कही थी। वो  रेल मंत्री रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है लालू प्रसाद यादव ने जब रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला, तो इसे आधुनिक प्रबंधन तकनीक से चमत्कार में बदल दिया था। तब भी ये दावे सुर्खियां बने थे और आज भी उसकी चर्चा की जाती है।  कभी लालू तो कभी तेजस्वी अक्सर कहते रहे उनके कार्यकाल में रेलवे को भारी मुनाफा हुआ।
घाटे वाली रेलवे को लाभ में पहुंचाने का दावा उनकी तरफ से बार बार किया जाता है।
रेलवे ने साल 2006 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया
आपको बता दें  लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान  2004 में रेल मंत्री बने थे। उनके कार्यकाल की उपलब्धि को रेल बजट की प्रस्तुति के दौरान उजागर करने का दावा किया गया था।जब उन्होंने 20,000 करोड़ रुपये के लाभ की घोषणा की थी। तब लालू प्रसाद यादव ने कहा था-जब मुझे जिम्मेदारी दी गई थी, तब रेलवे में दिवालिएपन जैसा हाल था।  उन्होंने कहा था-उनके कार्यकाल में भारतीय रेलवे ने साल 2006 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। तब लालू ने ये भी कहा-30 महीने की छोटी-सी अवधि में 130 अरब रुपये से अधिक की कमाई मामूली बात नहीं है। तब  रेलवे ने एक इतिहास रचा था।
लालू प्रसाद ने कई योजनाओं की  शुरुआत की
लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में कई योजनाओं की शुरुआत की थी। उन्होंने पहली बार गरीब रथ नाम से एसी ट्रेन चलाई। जो आमतौर पर राजधानी रूट पर चली। लालू प्रसाद यादव का मानना था कि एसी बोगी में गरीब परिवार के लोगों को भी कम राशि में सफर करने का सपना पूरा होना चाहिए।

Desk Team