उत्तर प्रदेश में शीत लहर का कहर, 50 दिनों तक कोल्ड डे घोषित

Summary :

उत्तर प्रदेश में 50 दिनों तक कोल्ड डे घोषित

पहाड़ों में लगातार बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड औऱ ठिठुरन बढ़ गई है। मैदानी इलाके के लोगों को धूप का दीदार करना मुश्किल हो गया है। जिससे उत्तर प्रदेश राज्य में भी शीत लहर का कहर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण मौसम विभाग ने लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया की आगामी दो दिनों तक ठंड का असर और बढ़ेगा अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कोहरे और ठिठुरन में भी बढ़ावा देखने को मिलेगा।

तापमान में कितनी होगी गिरावट ?

उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री गिरावट की संभावना हैं। जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के कारण आगामी दिनों में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कोहरे और रात में ठंड बढ़ने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता से कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सर्तक रहने की सलाह दी है।

किन जिलों में लागू है कोल्ड डे ?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, रायबरेली मऊ, बलिया, हरदोई, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज,  कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, देवरिया, अमेठी और सुल्तानपुर जिले के साथ कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर जिले में 50 दिनों का कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।