उन्नाव बलात्कार पीडिता को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुये सूबे के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को इतिहास याद रखते हुये इस मामले में राजनीति करने से परहेज करना चाहिये।
श्री राणा ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस अपना इतिहास भूल चुकी है। उसे तंदूरी कांड तथा 84 के दंगे को याद रखना चाहिये। सूबे के 15 साल का खराब परशेप्सन योगी जी ने बदला है। राज्य मे सवा लाख करोड रूपये का निवेश इस बात के उदाहरण है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि उसके कार्यकाल मे किस तरह के कांड होते थे। यह देश तंदूरी कांड और 84 के दंगे को भूला नही है। उन्हे तंदूरी कांड और 84 के दंगे को याद रखना चाहिये। कांग्रेस ने 70 साल मे बयानो के अलावा कुछ भी नही किया है।अगर उन्होने काम किया होता तो देश की स्थिति कुछ और होती।
श्री राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल मे विश्व मे देश की छवि बदली है। कांग्रेस के नेता जिस संस्कृति मे पले है उसका नतीजा है कि वह लोक सभा सत्र का विरोध करते दिखाई दिये है क्योकि ऐसे नेताओ का विकास से कोई वास्ता नही है और वह उन मुद्दो पर सदन मे चर्चा करना नही चाहते।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे 15 सालो मे जो परशेप्सन खराब हुआ था उस परशेप्सन को श्री योगी ने मात्र दो साल मे ठीक किया है।इस बात का सबसे बडा उदाहरण है कि प्रदेश मे सवा लाख करोड का निवेश हुआ है।पांच लाख नौजवानो को रोजगार की व्यवस्था हो जाना भी उदाहरण है।


Download Android App
Download iOS App



