बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने शनिवार को दावा किया कि हिंदुस्तान में ‘‘कुछ बड़ा’ होने वाला है तथा 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा पर जो रोक लगाई गई है उसके पीछे बड़ा उद्देश्य है। उद्देश्य है 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने का जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।’’
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही सपा नेता आजम खान को ‘‘जेल के अंदर डलवाने वाले हैं।’’
उन्नाव कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के बारे में साध्वी प्राची ने कहा, ‘‘…भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से बाहर निकाल कर काफी अच्छा निर्णय लिया और ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



