संसद में पारित नये किसान विधेयक के विरोध में सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन करने के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पार्टी के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू के नेतृत्व में एकत्र हुये और प्रदर्शन किया । उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और अध्यक्ष जब राजभवन की ओर बढ़ रहे थे तब सभी को गिरफ्तार कर पुलिस इको गार्डन ले गयी जहां उन्हें रखा गया है ।
लल्लन ने दावा किया कि प्रदेश के कई जिलों से ऐसी खबरे मिल रही है कि कांग्रेस के जो कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ आ रहे थे उन्हें हिरासत में लकर यहां आने से रोक दिया गया है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नये कानून के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की ।


Download Android App
Download iOS App



