‘जय श्री राम’ के जवाब में कांग्रेस ने दिया ये जवाब, अजय राय के इस दावे से 2024 के चुनाव में बीजेपी की बढ़ेंगी मुश्किलें ?

Summary :

यूपी में कांग्रेस की कमान अब अजय राय ने संभाल ली है। कमान संभालते ही कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में अब बदली-बदली तस्वीर देखने को मिल रही है। अजय राय के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता शामिल हुए

यूपी में कांग्रेस की कमान अब अजय राय ने संभाल ली है। कमान संभालते ही  कांग्रेस  पार्टी के दफ्तर में अब बदली-बदली तस्वीर देखने को मिल रही है। अजय राय  के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। लेकिन मंच से जो माहौल तैयार हुआ, उससे साफ हो गया कि कांग्रेस को भी अब सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलने से एतराज नहीं है। मंच से लगते “हर हर महादेव” के नारों इस बात की तस्दीक भी की।  
आपको बता दें बीतें दिनों ने कांग्रेस ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।  कांग्रेस नेता अजय राय BJP के प्रसिद्ध नेता कृष्णानंद राय के भाई हैं।  जिनके कंधों पर पार्टी ने अब यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है।  अजय नेलोकसभा चुनाव  2024 को लेकर अपना और अपनी पार्टी का विजन साफ किया और मंच से अपनी जीत का ऐलान कर डाला और BJP की सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इससे पहले भी अजय राय  ने अमेठी से कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी को चुनाव जिताने की बात कही थी।  अजय ने कहा कि राहुल गाँधी  का अमेठी में जलवा है. और वे अपनी पुरानी कमियों से सीख लेकर बहुमत से जीत हासिल करेंगे। 
बहरहाल, 24 को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड का काट निकाल लिया है। BJP के हिंदुत्व को फॉलो करते हुए कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी वही राह पकड़ ली है।  BJP  की हिंदुत्व छवि के आगे  कांग्रेस  ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अजय के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही  कांग्रेस  दफ्तर में हर हर महादेव के नारे सुनाई दे रहे हैं।  उधर अजय ने भी साफ किया है कि वे जिस नगरी से आते हैं वो भोलेनाथ, कबीर, रविदास की नगरी है।  जिससे साफ है कि  कांग्रेस अब हिंदू कार्ड के सहारे आगे के चुनाव लड़ने को  तैयार है। 

Desk Team