जल्द ही रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। उससे पहले राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कई महिलाओं ने राखी बांधी है। बता दें भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन के त्यौहार से पहले सांगोद में एक विशेष रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान महिलाओं ने ओम बिरला के माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी और खुशहाली की कामना की।
रक्षा बंधन से पहले राखी लेकर पहुंचीं महिलाएं
आपको बता दें कृषि उपज मंडी प्रांगण में अलग ही उत्साह और उल्लास नजर आ रहा था। हजारों की संख्या में महिलाएं यहां रक्षा बंधन से पहले राखी लेकर पहुंचीं। उनसे राखी बंधवाने आ रहे स्पीकर बिरला और पूर्व विधायक नागर से भले ही उनका खून का रिश्ता नहीं था,लेकिन उनके प्रति एक अटूट विश्वास उनके मन में था। उन्होंने बिरला और नागर को तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधी, नारियल भेंट किया और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा…..
इस दौरान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद भाई को नई प्रेरणा, ऊर्जा, शक्ति और सामर्थ्य देता है। आज इन बहनों से राखी बंधवा कर हम उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने का संकल्प ले रहे हैं। इन बहनों की रक्षा का दायित्व अब हमारा है। हम अपनी बहनों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाएंगे। वे जो भी उत्पाद बनवाएंगे उसकी मार्केटिंग की व्यवस्था हम करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



