कोविड-19 संक्रमित होने के बाद घर पर पृथक-वास में रहकर इलाज करा रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को ‘बेहतर चिकित्सा’ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा ने मंगलवार को एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा विगत दिनों मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के उपरांत डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही आइसोलेट था, बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से प्रदेश में शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकेगी तथा ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।
मुझे विश्वास है की आप सभी की शुभकामनाओं से प्रदेश में शीघ्र मा० मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा तथा ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूँगा।
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) April 27, 2021
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी की गत 21 अप्रैल को आई रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद वे घर में ही पृथक-वास में रहते हुए इलाज करा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



