कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को 500 ऐसे लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करेंगे जिनकी कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मौत हो गई थी।
श्रीनिवास के अनुसार, युवा कांग्रेस ने दिल्ली के निगम बोध घाट से 500 पीड़ितों की अस्थियां एकत्र की हैं। पिछले कुछ हफ्तों में इनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन उनकी अस्थियां परिवार की तरफ से कोई नहीं लेकर गया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘निगम बोध घाट (दिल्ली) से आज 500 पीड़ितों की अस्थियों को लेकर हरिद्वार में रीति रिवाजों के साथ गंगा मैया में उनके विसर्जन का बीड़ा हमने उठाया है।’’
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कोरोना काल में जान गंवाने वाले हमारे परिवार के इन सदस्यों की अस्थियों का कल हरिद्वार में युवा कांग्रेस की टीम विसर्जन करेगी ।’’


Download Android App
Download iOS App



