भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने बृहस्पतिवार को यहां तिरुमाला की पहाड़ियों में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा अर्चना की।
मंदिर के अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति रमण और उनके परिवार के सदस्य भगवान वेंकटेश्वर के भक्त हैं और उन्होंने मंदिर में आयोजित एकांत सेवा अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
अधिकारी ने बताया कि तिरुमला तिरुपति देवस्थान (टीटीडी)के अध्यक्ष वाईवी रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी ने न्यायमूर्ति रमण की तीर्थ स्थल आने पर आगवानी की।
उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति रमण इस साल दूसरी बार तिरुपति आए, इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को भगवान वेंटेश्वेर के दर्शन किए थे।


Download Android App
Download iOS App



