उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कोरोना टेस्ट करने पहुंची स्वास्थ्य टीम पर हमले का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक व्यक्ति ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल एकत्रित कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला किया, जिसमें जांच टीम का एक अधिकारी घायल हो गया।
पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को नशे में अरविंद कुमार ने स्वास्थ्य टीम पर कथित रूप से लाठी से हमला कर दिया जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना के बाद युवक के खिलाफ सरकारी अधिकारियों को घायल करने और काम में बाधा पहुंचाने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली के बाद नोएडा में भी शादी समारोह पर नियम सख्त, अब सिर्फ 100 लोग ही होंगे शामिल
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी व्यक्ति पर स्वास्थ्य टीम के साथ गली गलौच और अभद्रता करने का भी आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



