दिल्ली के केशवपुरम में 3 मंजिला इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

Summary :

उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में रविवार दोपहर को तीन मंजिला एक पुरानी इमारत ढह गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में रविवार दोपहर को तीन मंजिला एक पुरानी इमारत ढह गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और तलाश अभियान जारी है।
दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की सूचना अपराह्न दो बजकर 19 मिनट पर मिली, जिसके बाद चार दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इमारत को ध्वस्त किया जा रहा था और उसी दौरान वह ढह गई।

Desk Team