समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के घर का मेन गेट कोर्ट नोटिस से पटा हुआ है। जमीनी कब्ज़ा, मकान तोड़ने, हत्या, चोरी, डकैती आदि आरोपों को लेकर यह नोटिस लगाए गए है। रामपुर के गंज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आजम खान के आवास के मेन गेट पर नोटिस चिपकाए गए हैं।
नोटिस आजम खान की पत्नी व राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा और बेटे विधायक अब्दुल्ला खान के खिलाफ भी लगाए गए है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। आजम खान के खिलाफ लगातार नए-नए मामलों में केस दर्ज किया जा रहे है।
पाकिस्तान को बड़ा झटका, कश्मीर मुद्दे पर चीन ने झाड़ा पल्ला
उन पर मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीनों से संबंधित 30 मुकदमे ढाई महीने के अंदर दर्ज हुए हैं। दस मुकदमे पहले से ही राजस्व परिषद में विचाराधीन हैं। कोर्ट में भी अब सुनवाई शुरू हो चुकी है। आजम के बेटे अब्दुल्ला की उम्र को लेकर भी विवाद है। इस मामले में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने इसी साल जनवरी में आजम, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में अदालत ने तीनों के खिलाफ समन जारी कर दिए हैं। वहीं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कोसी बाढ़ क्षेत्र पर अतिक्रमण के लिए आजम खान द्वारा रामपुर में संचालित निजी विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि चूंकि कोसी गंगा की सहयोगी नदी है, लिहाजा संबंधित वैधानिक प्राधिकरण अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



