राजभर ने CM योगी की आलोचना करते हुए भाजपा पर साधा निशाना, बोले- अमित शाह ने किया धोखा

Summary :

ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, इसके लिए सभी पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यूपी चुनाव को लेकर गठबंधन कर लिया है। इसके साथ ही ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए।
राजभर ने जिले के रसड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से गठबंधन इसलिए किया था क्योंकि पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे भाजपा की सरकार बनने पर केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा योगी साधु बाबा हैं। उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए। वह वहीं अच्छे लगते हैं। दरअसल, योगी आदित्यनाथ कोई नेता नहीं हैं। नेता तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती हैं। राजभर ने कहा कि मायावती और अखिलेश के मुख्यमंत्री काल में विकास कार्य धरातल पर नज़र आते थे जबकि योगी आदित्यनाथ का कोई भी काम जमीन पर दिखाई नहीं देता।

Desk Team