यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि मैडम वाड्रा भाजपा की चिंता छोड़ कांग्रेस को देखें तो ज्यादा बेहतर होगा।
उन्होंने कहा कि, “झूठ बोलना झूठे नारों से अपना व गिनती के बचे कार्यकर्ताओं का मन बहलाना कांग्रेस नेतृत्व की फितरत रही है। भाजपा गद्दी छोड़ो का ट्वीट करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा की अधीरता सभी लोग समझते हैं। जनता कांग्रेस को लगातार जवाब दे रही है। चुनाव दर चुनाव कांग्रेस सिमटती जा रही है।”
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है। उसके नारे और ख्वाब सच होने से रहे। प्रियंका को चाहिए कि भाजपा की चिंता छोड़ फिक्र इस बात की करें कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बोहनी होगी कि नहीं। शिखर के ख्वाब में कहीं शून्य न हासिल हो।


Download Android App
Download iOS App



